कन्नौज, जनवरी 31 -- छिबरामऊ, संवाददाता आजाद समाज पार्टी एवं भीम आर्मी के तत्वावधान में 4 फरवरी को प्रस्तावित संवैधानिक बचाओ भाईचारा बनाओ महारैली का स्थान बदल दिया गया है। मूल रूप से यह रैली कसावा में आयोजित होने वाली थी, लेकिन प्रशासन से अनुमति न मिल पाने के कारण अब इसे कपूरपुर मैदान में कराया जाएगा। एएसपी जिलाध्यक्ष प्रभात गौतम ने बताया कि आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों और स्थानीय प्रशासन के बीच कपूरपुर मैदान को लेकर पूर्ण सहमति बन गई है। इस रैली को भीम आर्मी चीफ एवं आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद संबोधित करेंगे। प्रदेश संगठन मंत्री एवं मुख्य जोन प्रभारी रामगोपाल ने मैदान का निरीक्षण किया और आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित कीं। उधर उप जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी क्षेत्राधिकार सुरेश कुमार मलिक व...