अल्मोड़ा, दिसम्बर 12 -- बारिश नहीं होने से अब आग लगने की घटनाएं भी होने लगी हैं। शुक्रवार को कसार देवी के जंगल में आग लग गई। देवी मंदिर के पास लगी आग से उठाता धुएं का गुबार देख लोगों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर अग्निशमन की टीम पहुंच गई। टीम ने झाड़ियों और टहनियों के सहारे आग पर काबू पाया। यहां एएफएम अजब सिंह, मुकेश सिंह, अजय कुमार, धीरेंद्र सिंह, मनीषा, निकेता शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...