देवरिया, जुलाई 4 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। कसया ट्रांसमिशन पर 63 एमबीए का ट्रांसफार्मर पहुंच गया है। ट्रांसफार्मर के जलने से हाहाकार मचा हुआ है। ट्रांसमिशन पर लोड अधिक बढ़ जाने से भीषण कटौती हो रही है। कुशीनगर के कसया ट्रांसमिशन पर लगा 63 एमबीए का ट्रांसफार्मर 7 दिन पहले जल गया। इसी ट्रांसफार्मर से देवरिया के पांडेय चक, देसही देवरिया और तरकुलवा विद्युत उपकेंद्र को आपूर्ति की जाती है। ट्रांसफार्मर के जलने के बाद कसया शहर को आपूर्ति करने वाले ट्रांसफार्मर से देवरिया उत्तरी के उपभोक्ताओं को भी बिजली दी जा रही है। इसके चलते कसया ट्रांसमिशन पर लोड अधिक बढ़ गया है। शुक्रवार की सुबह प्रयागराज से चला ट्रांसफार्मर कसया पहुंच गया। ट्रांसफार्मर लगने के बाद 2 दिन रवां किया जाएगा। इसके बाद तीनों उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति में सुधार हो सके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.