बोकारो, अप्रैल 1 -- कसमार में सोमवार को धूमधाम एवं उत्साहपूर्ण माहौल मे ईद-उल-फितर का त्योहार मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मनाया। अहले सुबह से ही कसमार प्रखंड के सुरजुडीह, गर्री, मंजूरा, बगियारी, मधुकरपुर, खैराचातर, हरनाद, हंसलता, कमलापुर स्थित ईदगाह के नमाज अदा करने की तैयारी में जुट गए थे। हजारों युवा, बच्चे व बुजुर्ग नया कपड़ा पहनकर कर ईदगाह पहुंचे थे। इस दौरान लोगों ने ईदगाह में ईद की विशेष नमाज अदा की। सभी गांव के मस्जिदों में नमाज इमाम ने पढ़ाई। इस दौरान मुफ़्ती ने अपनी तकरीर में कुरान व हदीस पर रौशनी डालते हुए कहा कि नमाज को मुस्लिम समुदाय के लोग कभी नही छोड़े। मौके पर भाजपा नेता संजय चौबे, माले के प्रखंड सचिव गंगाधर महतो, झामुमो नेता सिकंदर कपरदार, वरीय अधिवक्ता उज्ज्वल मुखर्जी, पंसस प्रतिनिधि, राजेश कपरदार, समाजसेवी सूरज जायसवाल, राजू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.