बोकारो, दिसम्बर 11 -- कसमार थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने बुधवार को गुम हुआ मोबाइल बरामद कर वापस भुक्तभोगी को लौटाया। इस संबंध में थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के बगियारी गांव निवासी अर्जुन गोस्वामी का मोबाइल पिछले दिनों गुम हो गया था। भुक्तभोगी ने इसकी लिखित शिकायत की थी। जिसके आधार पर जांच शुरू किया गया। इसके बाद मोबाइल बरामद कर भुक्तभोगी को लौटा दिया गया। उन्होंने कहा है किसी भी व्यक्ति के द्वारा अगर दूसरे का मोबाइल उपयोग किया जा रहा है, तो वैसे लोग थाना में मोबाइल लाकर जमा कर दें, अन्यथा पुलिस द्वारा पकड़े जाने के बाद सख्त कार्रवाई की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...