बोकारो, जून 27 -- कसमार प्रखण्ड के दुर्गापुर पंचायत के ललमटिया निवासी नागेश्वर महतो (उम्र 57 वर्षीय) की मौत गुरुवार की शाम को वज्रपात की चपेट में आने से हो गयी। जानकारी के अनुसार नागेश्वर महतो गांव के निकट बरवाकनारी नामक स्थल पर मवेशी चरा रहे थे। इस बीच शाम को मूलाधार बारिश शुरू होने पर वह निकटवर्ती खांजो नदी पर बने पुल के पास आकर खड़े हो गये। बताया जाता है कि इसी दौरान वज्रपात की चपेट में आकर मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। बताया जाता है कि आसमानी बिजली सीधे उनके ऊपर गिरने के कारण शरीर बुरी तरह से जल गया है। घटना की सूचना पाकर स्थानीय मुखिया अमरेश कुमार महतो मौके पर पहुंचे तथा इसकी जानकारी पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंची कसमार पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। बताया कि शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जानकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.