बोकारो, जनवरी 13 -- कसमार प्रखंड के मंजूरा स्थित रामलखन टुंगरी में 16 एवं 17 जनवरी को आयोजित होने वाले ऐतिहासिक और पारंपरिक टुसू मेला को सफल बनाने के लिए सोमवार को मेला कमेटी और ग्रामीणों की बैठक आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता पुशु घासी ने की। बैठक में मेला को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि यह मेला इस क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान बन चुका है। आने वाली पीढ़ियों तक इसे जोड़े रखने के लिए इसे बरकरार रखने और विकसित करने की जरूरत पर बल दिया गया। मेला को सफल बनाने के लिए मेला कमेटी का पुनर्गठन किया गया। इसके तहत अभीश्वर महतो अध्यक्ष, धनेश्वर सिंह उपाध्यक्ष, गोपाल कृष्ण महतो सचिव, मंटू राम तूरी उप सचिव, साधुचरण महतो कोषाध्यक्ष, पुशु घासी संरक्षक एवं मोतीलाल महतो, राजू घासी, शीतल महली, मिथिलेश महतो, सर्वेश्वर घासी, बाबूलाल महतो, रवींद्र...