बोकारो, फरवरी 1 -- बोकारो जिले के कसमार प्रखंड अंतर्गत मधुकरपुर में शनिवार को जिला स्तरीय किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया। इस अवसर पर जिले के कई प्रखंडों से आए किसान उपस्थित थे। इस दौरान आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत बीज, सब्जी उत्पादन एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने को लेकर किसानों में विशेष उत्साह देखने को मिला। मेले के दौरान कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 75 किसानों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया, वहीं 50 किसानों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि किसान राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और सर...