बोकारो, मार्च 26 -- कसमार प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गयी, जो काफी हंगामेंदार रही। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रमुख नियोती कुमारी एवं अन्य पंचायत समिति सदस्यों ने बीडीओ नम्रता जोशी पर 15वें वित्त योजना की फाइल गायब करने का आरोप लगाया। इसको लेकर बैठक में काफी हंगामा मचा। आरोप लगने के बाद बीडीओ ने कहा कि फाइल पंचायत समिति सदस्यों के पास ही है। जब प्रमुख व सदस्यों ने पूछा कि वह यह बात किस आधार पर कह रही है तो ने तो बीडीओ ब्लॉक कोऑर्डिनेटर (बीसी) का हवाला दिया, लेकिन बीसी ने इस बात से इनकार कर दिया और कहा कि उन्होंने इस तरह की कोई बात बीडीओ के समक्ष कभी नहीं कही है। इसके बाद पंचायत समिति सदस्यों ने कड़ा तेवर अपनाया। प्रमुख व सदस्यों ने कहा कि यह आरोप लगने के बाद बीडीओ बैठक छोड़कर चली गयी। प्रमुख व सदस्यों ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.