बोकारो, अप्रैल 1 -- कसमार प्रखंड के जंगलों में लगातार अगलगी की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। सोमवार को प्रखंड के करमा (जोलो) व सेवाती (झुमरा) जंगल में आग लग गयी। जानकारी मिलते ही वन सुरक्षा समिति के कसमार प्रखंड अध्यक्ष गंगाधर महतो अन्य साथियों व ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे तथा घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इधर, सेवाती जुमरा जंगल में भी आग की सूचना पाकर कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे व आग को बुझाने के लिए घंटों मेहनत की। उन्होंने बताया कि शरारती तत्वों के द्वारा हर दिन इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है, जबकि कई जगहों पर महुआ चुनने के कारण भी झाड़ियों की सफाई के उद्देश्य से आग लगा दी जा रही है। इससे जंगल को भारी क्षति हो रही है। उन्होंने ग्रामीणों से वनों को आग से बचाने की अपील की है। करमा जंगल में आग बुझाने वालों में नित्यानंद महत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.