पूर्णिया, जून 13 -- गढ़बनैली। स्थानीय मोदो साह महिला उच्च माध्यमिक विद्यालय कसबा में भाजपा कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार उर्फ बमबम ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह विधान परिषद सदस्य प्रमोद चंद्रवंशी, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अंगद मंडल, जिला उपाध्यक्ष सह मंडल प्रभारी अर्चना साह, जिला प्रवक्ता अनिता सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला मंत्री संजय कुमार मिर्धा, पूर्व विधानसभा प्रभारी मनोज कुमार मोदी, महामंत्री बिजय अग्रवाल, जिला भाजपा कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार साह मौजूद थे। मंच संचालक पूर्व महामंत्री सुशील कुमार ठाकुर मौजूद थे। मौके पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यकाल की हर गतिविधि...