फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 16 -- मोहम्मदाबाद, संवाददाता। किसानो ने कृषि भूमि का सर्किल रेट बढ़ाये जाने की आवाज उठायी। इसको लेकर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर को मुख्यमंत्री के नाम एक पत्र सौंपा। किसानों ने उन्हें बताया कि नगर पंचायत खिमसेपुर के नगला बाग रठौरा, सलेमपुर, सिकंदरपुर के हम लोग रहने वाले हैँ। जानकारी मिली है कि गंगा लिंक एक्सप्रेस वे इन गांव से होकर गुजर रहा है। इससे पूर्व लिंक एक्सप्रेस वे का सर्वे उक्त गांव से काफी दूर चल रहा था। अचानक रूट बदलकर उक्त गांव के बीच कर दिया गया है। उक्त सभी गांव की भूमि अत्यधिक उपजाऊ हैजो किसानों की जीविका का प्रमुख साधन है। भूमि की बाजार कीमत 12 से 15 लाख रुपये प्रति बीघा है। गंगा लिंक एक्सप्रेस वे के निकलने से कई किसान भूमिहीन हो जाएंगे। नगर पंचायत से सटी नगर पंचायत मोहम्मदाबाद है । दूरी चार किलोमीट...