बिजनौर, फरवरी 16 -- कश्यप संघर्ष समिति आगामी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पिछड़ों की लड़ाई लड़ रही सपा के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कंधे से कंधा मिलाकर प्रदेश में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का काम करेगी। रविवार को सपा कार्यालय पर कश्यप संघर्ष समिति के महासचिव कुलदीप कश्यप, जिलाध्यक्ष पवन कश्यप व अन्य पदाधिकारी का माल्यार्पण कर कश्यप संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बीके कश्यप ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ पूरा कश्यप समाज खड़ा है। आने वाले चुनाव में पिछड़ा समाज भाजपा को सबक सिखा कर समाजवादी पार्टी की सरकार बनवायेगा। कार्यक्रम में संघर्ष समिति सतपाल कश्यप, अभी कश्यप, कृष्ण कुमार कश्यप, मास्टर गजराज कश्यप, प्रिओम कश्यप, दिनेश कश्यप, संजीव कश्यप, जॉनी कश्यप आदि मौजूद रह...