नई दिल्ली, मई 29 -- देश के कई हिस्सों में मॉनसून ने इस बार समय से पहले दस्तक देकर जिंदगी की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। मई के आखिर में ही जिस तरह से बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि का दौर चल पड़ा है, उसने लोगों को चौकन्ना कर दिया है। सबसे भयावह हालात इस वक्त केरल में हैं, जहां आठ जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में भी बारिश का दौर जारी है।केरल में समय से पहले पहुंचा मॉनसून केरल में 24 मई को ही मॉनसून ने दस्तक दे दी थी, जो कि सामान्य से आठ दिन पहले है। लेकिन यह जल्दी आई बारिश राहत की बजाय तबाही लेकर आई। गुरुवार को आए तेज बारिश और तूफानी हवाओं ने कई इलाकों में पेड़ उखाड़ दिए, बिजली की लाइनें गिरा दीं और फसलें बर्बाद कर दीं। सबसे बुरा हाल वायनाड, इडुक्की, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.