हल्द्वानी, फरवरी 15 -- हल्द्वानी। 38वें राष्ट्रीय खेल में शुभंकर मौली (मोनाल) के साथ ही पहाड़ी टोपी की सबसे अधिक ब्रांडिंग हुई है। पहाड़ से निकलकर यह टोपी अब दक्षिण में कन्याकुमारी, तो उत्तर में कश्मीर और लद्दाख तक पहुंच गई है। वहीं अंडमान एंड निकोबार द्वीप समूह के खिलाड़ी भी पहाड़ी टोपी में नजर आए। जिससे उत्तराखंड की संस्कृति और विरासत की बात अब देश के कोने-कोने तक होने लगी है। उत्तराखंड में 26 जनवरी से खेलों का आगाज हल्द्वानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में ट्राइथलॉन के खेल से हुआ था। वहीं इसका समापन भी इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर के क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को हुआ है। 38वें राष्ट्रीय खेल में 35 मुख्य खेल और 2 प्रदर्शनी खेलों का भी आयोजन हुआ। राष्ट्रीय खेल के दौरान हर इवेंट के फाइनल में विजेताओं को मेडल पहनाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.