रायपुर, अप्रैल 22 -- जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में राजधानी रायपुर के एक व्यापारी को गोली लगने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि रायपुर के समता कॉलोनी में रहने वाले कारोबारी दिनेश मिरानिया इस आतंकी हमले में गोली लगने से घायल हो गए हैं। घटना के बाद उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिनेश अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कश्मीर घूमने गए थे। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति गंभीर लेकिन स्थिर बताई है। इधर इस घटना की जानकारी मिलते ही रायपुर स्थित उनके परिजनों और परिचितों में चिंता का माहौल है। इस हमले के कारण छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के अन्य 11 लोग भी फंस गए हैं, जो कि गर्मियों में छुट्टियां मनाने वहां गए थे। उधर इस हमले के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मृतकों के प्रति संवे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.