नई दिल्ली, फरवरी 20 -- भारतीय सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने शुक्रवार को कश्मीर में घुसपैठ रोधी व्यवस्था की समीक्षा की और नियंत्रण रेखा (एलओसी) के साथ बलों की परिचालन तैयारियों का आकलन किया। उत्तरी कमान ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने घुसपैठ रोधी ग्रिड की समीक्षा करने और एलओसी से लगे इलाकों में सैन्य परिचालन तैयारियों का आकलन करने के लिए उत्तरी कश्मीर का दौरा किया। इसमें कहा गया है कि अपनी यात्रा के दौरान सैन्य कमांडर ने सैनिकों के साथ बातचीत की और युद्ध में उनके दृढ़ प्रतिरोध, अदम्य साहस और कर्तव्य के प्रति अटूट प्रतिबद्धता की सराहना की। उत्तरी कमान के मुताबिक, उन्होंने सभी जवानों से अपील की कि यह सुनिश्चित करते हुए कि वे कार्रवाई में दुर्...