नई दिल्ली, जनवरी 16 -- ईरान में सैन्य हस्तक्षेप की अमेरिकी धमकियों के बीच कश्मीर के कई इलाकों में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद ईरान के समर्थन में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किए गए। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर, पुलवामा और बडगाम के शिया बहुल इलाकों में ये रैलियां निकाली गईं, जिनमें प्रदर्शनकारियों ने ईरान के पक्ष में और अमेरिका और इजरायल के खिलाफ नारे लगाए। ईरान के लोगों को एकजुट होना चाहिए : महबूबा मुफ्ती पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को ईरान के लोगों से अमेरिका और इजरायल की चालों को विफल करने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती ने यहां संवाददाताओं से कहा कि अमेरिका की आदत है कि वह संसाधनों पर नजर रखकर दूसरे देशों में हस्तक्षेप करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...