नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन में आतंकी हमला हुआ है। आतंकियों ने इसमें पर्यटकों को निशाना बनाया है, जिसमें एक सैलानी की मौत हो गई है, जबकि चार लोग घायल हो गए हैं। इनमें तीन स्थानीय नागरिक हैं। सुरक्षा बल और चिकित्सा दल मौके पर पहुंच गए हैं और राहत और बचाव कार्य कर रहे हैं। पहलगाम की बैसरन घाटी में एक पर्यटक रिसॉर्ट के ऊपरी घास के मैदान को निशाना बनाते हुए आतंकियों ने गोलीबारी की जिसमें ये पर्यटक घायल हुए हैं। इस हमले के बाद इलाके में सुरक्षाबलों ने सघन तलाशी अभियान तेज कर दी है और सुरक्षा कड़ी कर दी है। दरअसल, पहलगाम ऐसा इलाका है, जहां आतंकी घटनाएं नहीं के बराबर होती हैं और पर्यटकों के लिहाज से यह सुरक्षित माना जाता है लेकिन मंगलवार को जिस तरह से आतंकियों ने इसे निशाना बनाया है, उससे यहां भी सुरक्षा को लेकर सव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.