कन्नौज, दिसम्बर 14 -- गुरसहायगंज संवाददाता मुरादगंज पुरानी मवेशी बाजार के निकट स्थित पाईका मैदान में एक विशाल दंगल का आयोजन किया जिसमें देश के कोने-कोने से आए हुए पहलवानों ने दांव पेंच दिखाकर दर्शकों का मनोरंजन किया। उमर इदरीसी व सेना से सेवानिवृत हवलदार जावेद परवेज ने जम्मू कश्मीर से आए पहलवान रिजवान गनी व पश्चिम बंगाल से आए धमाका पहलवान का हाथ मिलवा कर शुभारंभ किया। रिजवान गनी ने धमाका पहलवान को पटकनी देकर कुश्ती अपने नाम कर ली। मौजूद दर्शकों ने तालियां बजाकर उसका उत्साह वर्जन किया और ईनाम से सम्मानित किया। दंगल के आयोजक रंजीत सिंह फर्रुखाबादी ने बताया कि दंगल 24 दिसंबर तक चलेगा। जिसमे देश व विदेश के जाने माने पहलवान आयेंगे। सोमवार को नेपाल की महिला पहलवान रूबी थापा व देहली की काजल पकवान के बीच कुश्ती होगी। दंगल में पालम पहलवान अयोध्या ...