नई दिल्ली, फरवरी 21 -- जम्मू और कश्मीर के गांदरबल जिले में सुरक्षा बलों ने एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) का पता लगाया। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि आईईडी से भरा एक बैग जिले के सफापोरा क्षेत्र में कोहेस्तान कॉलोनी के पास गुलाब शेख मोहल्ला में सड़क किनारे रखा गया था। अधिकारियों ने बताया कि बम निरोधक दस्ते को मौके पर पहुंच गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...