बाराबंकी, जनवरी 5 -- फतेहपुर। श्री बर्फानीश्वर महादेव सेवा समिति की प्रथम वार्षिक बैठक श्रीसाईं ग्रीन सिटी में सेवादार राकेश सोनी के आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक में पोषपत्री कश्मीर के केलनार में लगने वाले 13वें विशाल भंडारे की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया गया। अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं को बेहतर सेवा देने के लिए सेवादारों ने अपने सुझाव व्यक्त किए। 40 अन्य लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। समिति के प्रधान सेवक कैलाश नाथ शर्मा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। जितेंद्र वर्मा, गिरधर गोपाल गुप्ता, आशाराम सोनी, कौशल जायसवाल, रामू तिवारी, धनीराम गुप्ता, विजय यादव, दिलीप, अमित, रजत, संजय, ओम प्रकाश यादव, जय प्रकाश आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.