रायपुर, अप्रैल 22 -- जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में राजधानी रायपुर के एक व्यापारी की भी मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर की समता कॉलोनी में रहने वाले कारोबारी दिनेश मिरानिया को इस आतंकी हमले में गोली लगी थी, जिसके बाद उन्हें इलाज के स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि दिनेश अपनी शादी की सालगिरह पर पत्नी और दो बच्चों के साथ कश्मीर घूमने गए थे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीरानिया की दुखद हत्या पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कायर आतंकवादियों द्वारा किया गया क्रूर और अमानवीय कृत्य अत्यंत निंदनीय है। मिरानिया की मौत की खबर आने के बाद कलेक्टर, एसपी सहित आला अधिकारी उनके घर मिरानिया निवास पहुंचे। इस दुखद घटना को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.