कौशाम्बी, सितम्बर 10 -- हिंदू रक्षा समिति के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। इस दौरान कश्मीर में राष्ट्रीय चिह्न का अपमान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। संगठन के नेता वेद प्रकाश सत्यार्थी ने कहा कि विदेशी ताकतें इस समय भारत को तोड़ने के लिए साजिश कर रही हैं। भारत विरोधी नारे से शुरू हुई यह साजिश अब आगे बढ़ चुकी है। हम सभी को इसके खिलाफ एकजुट होना पड़ेगा। मजबूत हिंदू-मजबूत भारत का एकमात्र उपाय है। ज्ञापन में समिति ने मांग की कि दोषियों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए। इस साजिश की उच्चस्तरीय जांच की भी मांग की। कहा कि राष्ट्रीय चिन्हों के सम्मान के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए। साथ ही कानूनों को और सख्त किया जाए। इस म...