सहारनपुर, फरवरी 5 -- बीमारी में उपचार को मदद मांगने एक गांव में पहुंचे कश्मीरी वृद्ध के आधार एवं अन्य कागज चेक कर कुछ युवकों द्वारा अभद्रता करने का वीडियो एक्स पर वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं एक युवक बाकायदा वायरल वीडियो में धमकी देता भी दिख रहा है। मामला संज्ञान में आने के बाद सीओ देवबंद को जांच कर कार्रवाई को निर्देशित किया गया है। एक कश्मीरी वृद्ध अपने उपचार को मदद मांगने के लिए देवबंद क्षेत्र में पहुंचा था। इस दौरान कुछ युवक उनके कागजात चेक करते हुए अपमानजनक टिप्पणी करते हैं। जबकि वृद्ध बार-बार अपनी बीमारी का हवाला देते हुए मदद के लिए क्षेत्र में आने की बात बता रहा है। साथ ही चिकित्सक का पर्चा भी दिखाता है। इतना ही नहीं युवक वीडियो में सामने आकर बाकायदा कश्मीरी पंडितों का बदला लेने की धमकी देता है। मामला सोशल मीडिया के माध्यम से सहार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.