फरीदाबाद, अप्रैल 27 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेश के बाद कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है। विश्वविद्यालयों में मुख्य वाॅर्डन अधिकारियों को छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के सख्त आदेश किए गए हैं। गौरतलब है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक ली थी। इस दौरान फरीदाबाद और नूंह समेत छह जिलों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। साथ ही कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा पुख्ता करने के आदेश दिए गए है। फरीदाबाद मंडल में सूरजकुंड रोड स्थित मानव रचना शिक्षण संस्थान, जेसी बोस वाईएमसीए विश्वविद्यालय, अल्फला कॉलेज और पलवल में एमवीएन शिक्षण संस्थान में लगभग 200 कश्मीरी छात्र पढ़ते हैं। सीएम के आदेश के बाद शुक्रवार शाम पुलिस टीम और खुफिया व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.