फरीदाबाद, नवम्बर 13 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस शहर में रह रहे कश्मीरियों का ब्योरा इकट्ठा करेगी। इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी कर दिया है। पुलिसकर्मियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्र में ब्योरा इकट्ठा करना शुरू कर दिया है। अल-फलाह यूनिवर्सिटी के डॉक्टर उमर द्वारा दिल्ली में धमाका करने और इस यूनिवर्सिटी के डॉक्टर मुजम्मिल अहमद द्वारा धौज और फतेहपुर तगा में छुपाए गई करीब 2,900 किलो विस्फोटक सामग्री और हथियार मिलने के बाद से सुरक्षा तंत्र में खलबली मची हुई है। यहां कार्यरत अन्य डॉक्टर निसार के भी शामिल होने की सूचना है। इस मामले में कश्मीरी डॉक्टरों की संलिप्तता सामने आने पर पुलिस कश्मीरियों की गतिविधियों को लेकर सतर्क हो गई। सूत्रों का कहना है कि पुलिस जिले में रह रहे कश्मीरियों का डाटज्ञ तैयार करेगी। इसमें पता लगाया जाएगा कि व...