मुरादाबाद, फरवरी 5 -- दिल्ली की साहित्यिक संस्था मानव एकता मजलिस ने अखिल भारतीय मुशायरा एक शाम कौमी एकता के नाम में शहर के सूफी शायर एवं भारतीय सूफी फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कशिश वारसी को नेशनल इंटीग्रेशन सम्मान से नवाजा। सम्मान समारोह में उर्दू अकादमी दिल्ली के उपाध्यक्ष एवं जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में उर्दू विभाग के एचओडी प्रख्यात शायर शेहपर रसूल ने कशिश वारसी को यह सम्मान प्रदान किया। इससे पूर्व भी कशिश वारसी को दिल्ली में नई आवाज़ संस्था द्वारा नेशनलिज्म अवार्ड से सम्मानित किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...