लखीसराय, दिसम्बर 7 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। कवैया थाना क्षेत्र स्थित श्री दुर्गा बालिका उच्च विद्यालय के आर.के. मैदान में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पचना रोड निवासी युवक गौतम कुमार स्कूल परिसर में घुसकर हंगामा करने लगा। युवक विद्यालय में चल रही कक्षाओं और शिक्षिकाओं से अनर्गल प्रश्न करने लगा तथा पदाधिकारियों के नाम का धौंस दिखाते हुए पूछताछ करने लगा कि किसे राशि मिली है और किसे नहीं। उसके व्यवहार पर संदेह होने पर स्कूल कर्मियों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने युवक को हिरासत में लेकर कवैया थाना भेज दिया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार युवक गौतम कुमार की गतिविधियाँ पहले से संदिग्ध थीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.