लखीसराय, जनवरी 10 -- लखीसराय। नशा मुक्ति अभियान के तहत जिला उत्पाद पुलिस ने गुरुवार को कवैया थाना क्षेत्र से दो शराबी को गिरफ्तार किया। उत्पाद इंस्पेक्टर ने बताया कि लाली पहाड़ी से रामजतन मंडल के पुत्र मृत्युंजय मंडल एवं किऊल थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव निवासी स्व नागेश्वर चौधरी के पुत्र राजेश कुमार को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार को सदर अस्पताल से मेडिकल जांच के बाद दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...