कानपुर, दिसम्बर 18 -- कानपुर। सुभाष पब्लिक स्कूल में सुभाष उत्सव बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि महापौर प्रमिला पांडेय ने दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। प्रबंधक सुधीर भट्ट और प्रधानाचार्य अक्षय मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया। हास्य कवि हेमंत पांडे ने अपनी प्रस्तुति से समा बांध दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, नृत्य, समूहगान, नाटक और वाद्यवादन जैसी आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि ने पुरस्कार और प्रमाण पत्र बांटे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...