बांका, फरवरी 7 -- बौंसी, निज संवाददाता। मंदार विद्यापीठ प्रांगन में साहित्य मनीषी आनंद शंकर माधवन के जन्मोत्सव पर आयोजित होने वाले राष्ट्रिय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। केरल मे महाशिव रात्रि के दिन जन्में आनंद शंकर माधवन ने मंदार पर्वत की तराई में मंदार विद्यापीठ की स्थापना की थी। इसी संस्थान में उन्होने साहित्य साधना किया। उनके जन्मोत्सव के अवसर पर प्रतिवर्ष कवि सम्मेलन सह साहित्य सम्मान का आयोजन किया जाता है। इसकी जानकारी देते हुए मंदार विद्यापीठ के चेयरमैन अरविंदाक्षण मांडबथ ने बताया कि 13 फरवरी को मंदार विद्यापीठ प्रांगण में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय कवि दिनेश बावरा मुंबई, महाराष्ट्र स्वयं श्रीवास्तव उन्नाव, उत्तर प्रदेश, प्रख्यात मिश्रा लखनऊ, कीर्ति काले दिल्ली एवं योगिता चौहान इटावा अपनी प...