हरदोई, नवम्बर 8 -- हरदोई। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा रसखान प्रेक्षागृह में चतुर्थ भव्य कवि सम्मेलन और मुशायरे का आयोजन किया गया। इसमे देश के विभिन्न हिस्सों से कवियों और शायरों को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने की। सभी कवियों का सम्मान शाल पहनाकर और माल्यार्पण कर किया गया। साथ ही उन्हें खादी वस्त्र भेंट किए गए। कवयित्री डा शुभम त्यागी ने वाणी वंदना सुनाई। मुंबई से आए कवि डॉ रजनीकांत मिश्रा ने अपनी हास्य और सामयिक रचनाओं से श्रोताओं को अपना मुरीद बनाया। दिल्ली के कवि चिराग जैन ने 'लक्ष्मण मूच्र्छा' कविता पढ़कर कार्यक्रम को ऊँचाई प्रदान की। ज्योति प्रकाश दुबे ने अपनी शायरी से सबका मन मोहा। बरेली के शायर शारिक कैफी ने पढ़ा पढ़ाई चल रही है ज़िन्दगी की, अभी उतरा नहीं बस्ता हमारा। आशु मिश्र ने प...