लखीमपुरखीरी, मार्च 26 -- विराट कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन अशोक गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कवि श्रीकांत सिंह ने की। जबकि संचालन विकास सिंह बौखल ने किया। मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत कवयित्री उन्नति शर्मा ने मां सरस्वती की वंदना से की। कवि अनुभव अज्ञानी ने हास्य कविता प्रस्तुत कर श्रोताओं की खूब तालियां बटोरीं। इस अवसर पर चार प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। डॉ. जीतेश चंद्र गुप्ता को स्वस्थ सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। पसगवां थाना प्रभारी रविंद्र सोनकर को नहर में डूब रहे पांच लोगों की जान बचाने के साहसिक कार्य के लिए सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में सत्येंद्र सिंह को भी विशेष रूप से सम्मान प्...