कुशीनगर, सितम्बर 29 -- कुशीनगर। कसया क्षेत्र के एक पैलेस में शनिवार की शाम कुमुद सेवा ट्रस्ट की तरफ से सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें कवियों ने साहित्य, संस्कृति और राष्ट्रसेवा पर रचनाएं प्रस्तुत कीं। मुख्य अतिथि देवरिया के सांसद शशांक मणि त्रिपाठी को राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में योगदान के लिए तथा डॉ. आनंदेश्वर पांडेय को खेल जगत में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान ट्रस्ट के ट्रस्टी कुंवर नरेंद्र कुमार सिंह द्वारा प्रदान किया गया। समारोह के बाद आयोजित कवि सम्मेलन ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया। प्रख्यात कवियों संतोष शर्मा, आकाश महेशपुरी, दुर्गेश दुर्लभ और कवि अवध किशोर ने अपनी मनोरंजक रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी कविताओं में हास्य, व्यंग्य, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकारों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.