सीतापुर, फरवरी 17 -- बिसवां, संवाददाता। राष्ट्रीय कवि संगम सीतापुर एवं बाबा छोटेलाल लक्ष्मी देवी सेवा समिति रामाभारी के संयुक्त तत्वावधान में विराट कवि सम्मेलन संपन्न हुआ। इसकी अध्यक्षता गोला गोकर्णनाथ से पधारे वरिष्ठ कवि भगवती प्रसाद मिश्र बेधड़क ने व संचालन गीतकार संजय सांवरा ने किया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी लखनऊ के उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र मिश्र ने मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण कर समारोह का उद्घाटन किया। इसका शुभारंभ पीलीभीत से पधारी युवा कवयित्री कुमारी सरोज द्वारा प्रस्तुत वाणी वंदना से हुआ। संतकबीरनगर से पधारे कवि ईश्वर चंद्र विद्यावाचस्पति ने-जीता अपना देश है हारा पाकिस्तान। क्रिकेट मैच को जीतकर हंसता हिंदुस्तान। कवयित्री कु. खुशबू पांडेय ने चंद्रशेखर आजाद को समर्पित रचना पढ़ी, वे हिंद की आवाज थे, थे साहसी जा...