गाज़ियाबाद, मार्च 7 -- गाजियाबाद। हरप्रसाद शास्त्री चैरीटेबल ट्रस्ट की ओर से नौ मार्च को कविनगर रामलीला मैदान में कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रसिद्ध कवि काव्य पाठ करेंगे। संस्था के जितेंद्र कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान चार कवियों विजेंद्र सिंह परवाज, राष्ट्रीय कवि डॉ. अर्जुन सिसोदिया, कल्पना शुक्ला, संकल्प जैन को हर प्रसाद शास्त्री के नाम से सम्मान दिया जाएगा। साथ ही श्री सनातन धर्म इंटर कॉलेज कन्या वैदिक इंटर कॉलेज के 12 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...