सोनभद्र, जनवरी 11 -- सोनभद्र, संवाददाता। सोन संगीत फाउंडेशन के तत्वावधान में शनिवार की शाम विवेकानंद प्रेक्षागृह में साहित्य और संगीत का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। आयोजक एवं फाउंडेशन के अध्यक्ष सुशील मिश्रा की तरफ से आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सांस्कृतिक संध्या ने श्रोताओं पर गहरी छाप छोड़ी। देर रात तक चले इस आयोजन में कवियों, शायरों और कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से साहित्य-संगीत प्रेमियों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां वीणावादिनी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदीश प्रसाद मिश्र, विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डा. धर्मवीर तिवारी और अजीत चौबे ने दीपदान कर आयोजन का विधिवत उद्घाटन किया। प्रथम सत्र में कवि सम्मेलन की शुरुआत गीतकार ईश्वर विरागी की वाणी वं...