एटा, जनवरी 29 -- एटा महोत्सव पंडाल में बुधवार रात काव्य रस की ऐसी धारा बही कि श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। अखिल भारतीय विराट कवियत्री सम्मेलन में देश के विभिन्न शहरों से आईं ख्यातिप्राप्त कवियत्रियों ने अपनी रचनाओं से कभी जोश भरा तो कभी हास्य-व्यंग्य की फुलझड़ियों से लोगों को गुदगुदाया। कवियत्री सम्मेलन का संचालन कर रहे मशहूर कवि लटूरी सिंह लठ्ठ ने अपनी चिर-परिचित शैली और चुटीले शेरो-शायरी से कार्यक्रम में समां बांध दिया। आगरा से आईं कवियत्री चेतना शर्मा ने अपनी ओजपूर्ण प्रस्तुति से राष्ट्रभक्ति का जज्बा भरा, वहीं लखनऊ की सरला शर्मा ने सामाजिक सरोकारों पर अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। दिल्ली की शैलजा सिंह और सहारनपुर की मंजरी मनोज की कविताओं ने श्रोताओं को गहराई तक झकझोर दिया। कानपुर से आईं नीरू श्रीवास्तव, प्रियंका शुक्ला और शिखा मिश्रा ने प्रेम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.