अमरोहा, दिसम्बर 26 -- अमरोहा। कविता चली गांव की ओर काव्य संग्रह के रचनाकार एवं गीतकार सतेंद्र धारीवाल धारी का गुरुवार को उनके पैतृक गांव काजीखेड़ा में भव्य स्वागत किया गया। गौरतलब है कि काव्य संग्रह कविता चली गांव की ओर काव्य संग्रह का विमोचन बीते दिनों जेएस हिन्दू पीजी कॉलेज के सुदर्शन सभागार में हुआ था। गुरुवार को गांव काजीखेड़ा स्थित भारत माता विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने अपने गांव के साहित्यकार व उनके काव्य संग्रह की हृदय से सराहना की। कहा कि हमें गर्व है कि हमारे गांव से एक ऐसा साहित्यकार, गीतकार निकलकर साहित्यिक मंच पर आसीन हुआ है जिस पर सभी को गर्व है। कॉलेज प्रधानाचार्य भूदेव सिंह ने काव्य संग्रह कविता चली गांव की ओर की प्रशंसा की। सतेंद्र धारीवाल धारी ने सभी का आभार जताया। कॉलेज प्रबंध...