गाजीपुर, अप्रैल 19 -- मरदह । मरदह ब्लाक के रसूलाबाद गांव में बच्चू यादव के आवास पर हास्य कवि डॉ विजय कुमार 'मधुरेश' के निधन पर एक शोक सभा हुई। लेखक रामनिवास यादव ने मधुरेश के ऊपर अपने संस्मरणों को साझा किया। कहा कि मधुरेश एक सम्मानित परिवार से आते थे। इनके बाबा स्व. यमुना यादव 1952 के चुनाव में सोशलिस्ट पार्टी की तरफ से चुनाव लड़कर विधायक बने थे। इस दौरान चंचल, सुभाष पहलवान, अतुल, पीयूष, ओमकार, शिवम, प्रांजल, वैभव कृष्ण, इंद्रदेव कन्नौजिया, हरीराम, बिहारी राजभर ने संवेदना व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.