हरदोई, फरवरी 9 -- गोपामऊ। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी सिंह अर्कवंशी व राष्ट्रीय कार्यकारिणी की संतुति पर कवि ललित पाल सिंह अर्कवंशी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। पेशे से शिक्षक हैं, यह ग्राम अगौलपुर गोपामऊ के रहने वाले हैं। जो पिछले कई वर्षों से महासंघ में जुड़े हैं। प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह अर्कवंशी, सत्य पाल अर्कवंशी, नानक सिंह अर्कवंशी, यदुनाथ अर्कवंशी, उमाकांत अर्कवंशी, आनंद सिंह अर्कवंशी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...