सहारनपुर, सितम्बर 21 -- महानगर के कवि, लेखक, समीक्षक राजेंद्र शर्मा की कविताओं की एक पोस्टर प्रदर्शनी पटना संग्रहालय में लगायी गयी और उन्हें बिहार म्यूजियम की ओर से सम्मानित भी किया गया। राजेंद्र शर्मा ने कविता पाठ भी किया। उनकी कविताओं की पोस्टर प्रदर्शनी इससे पूर्व दिल्ली में भी लगायी जा चुकी है। बिहार संग्रहालय बिएनाले-2025 के अंतर्गत भारतीय आधुनिक कला के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार हिम्मत शाह की स्मृति में पटना संग्रहालय में प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया था। राजेंद्र शर्मा द्वारा हिम्मत शाह पर लिखी गयी करीब तीन दर्जन कविताओं की यहां पोस्टर प्रदर्शनी लगायी गयी। बिहार के पूर्व मुख्य सचिव एवं बिहार म्यूजियम के महानिदेशक अंजनी कुमार द्वारा राजेंद्र शर्मा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया। बिहार म्यूजियम के महानिदेशक के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.