गोंडा, फरवरी 2 -- मनकापुर। राजा रघुराज सिंह महाविद्यालय अशरफपुर में प्राचार्य रामेश्वर चतुर्वेदी ने साहित्यकार आरके नारद को समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अंग वस्त्र, हस्तलेखनी व दैनिक पुस्तिका आदि भेंट कर सम्मानित किया। प्राचार्य ने कहा कि समाजसेवी राम कुमार नारद का योगदान सराहनीय है। समारोह में उपस्थित छात्र- छात्राओं, और प्रवक्ताओं ने तालियां बजाकर स्वागत किया। इस मौके पर डॉक्टर विनय मिश्रा, राधे कृष्ण तिवारी, अजय मिश्रा, रवि शंकर, अष्टभुजा, गुड़िया द्विवेदी, अपूर्वा त्रिपाठी, डॉ. माला तिवारी, जयप्रकाश शुक्ला, नवरोज आलम आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...