बेगुसराय, जनवरी 31 -- सिमरिया धाम, एक संवाददाता।कलम के मजदूर नाम से प्रसिद्ध कविवर रामावतार यादव शक्र की 111वीं जयंती समारोह पर रविवार को शक्र के पैतृक गांव सिमरिया बरौनी प्रखंड के रुपनगर गांव में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। कविवर शक्र साहित्य उत्थान समिति के अध्यक्ष पूर्व मुखिया रामानुज सिंह ने बताया कि शक्र की रविवार की सुबह जिले के बुद्धिजीवी, साहित्यकार व ग्रामीणों के द्वारा रुपनगर दुर्गा स्थान चौक स्थित शक्र के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया जाएगा। इसके बाद रुपनगर में ही दुर्गा स्थान स्थित मंच पर जिला स्तर का कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...