रुद्रप्रयाग, जुलाई 6 -- कालीमठ घाटी के ग्राम पंचायत कविल्ठा के ग्रामीणों ने कुलदीप सिंह रावत को निर्विरोध ग्राम प्रधान चुना है। ग्रामीणों ने एक स्वर में रावत पर भरोसा जताते हुए उन्हें गांव के विकास की जिम्मेदारी सौंपी है। कालीमठ घाटी में ग्रामीणों की एकजुटता की सभी प्रशंसा कर रहे हैं। इससे पहले कालीमठ में भी निर्विरोध ग्राम प्रधान चुना गया। वहीं कविल्ठा के प्रधान चुने जाने के बाद कुलदीप रावत ने कहा कि जिस भरोसे और विश्वास के साथ ग्रामीणों ने मुझे नेतृत्व दिया है, उस पर वे खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और जनता के विश्वास को कायम रखेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.