गाज़ियाबाद, फरवरी 25 -- ट्रांस हिंडन। पेड़ों की छांव तले रचना पाठ की सोमवार को 120वीं राष्ट्रीय गोष्ठी आभासी पटल पर हुई। कवि और उसकी किताब विषय पर हुई गोष्ठी में मुख्य अतिथि नेशनल बुक ट्रस्ट के सहायक संपादक डॉ लालित्य ललित रहे। गजलकार राकेश भ्रमर, डॉ. देवेंद्र देवेश, कवि अवधेश सिंह, जगदीश पंकज, रणविजय राव, पल्लवी मिश्र शिखा, पूनम समर्थ व शशि किरण ने भावपूर्ण सरस काव्य पाठ किया। साहित्यकारों ने अपनी किताबों के संबंध में संक्षिप्त जानकारी भी साझा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...