विकासनगर, मार्च 23 -- साहित्य संगम पछुवादून संस्था की ओर से शहीद दिवस पर विद्यापीठ मार्ग स्थित एक साहित्यकार के निजी आवास पर काव्य गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें कवियों ने अपनी कविताओं के माध्यम से वीर शहीद सरदार भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को काव्यांजलि अर्पित की। युवा फरहान ने कविता पाठ करते हुए का कि 'धरती पे खून बहाकर वीरों ने देश बचाया..., कवियत्री नीलम शर्मा ने 'सर पर कफन बांध जो चलें, दुश्मनों के हौसले पस्त कर गये..., गीत सुनाया। राशिद राही ने 'वो मेरा मोहसिन जिंदगी लुटाने वाला है, पता ये चला वो मेरा घर जलाने वाला है... गजल पढ़ी। निधि ने 'हम मतवालों के किस्से जुबानी याद हो जाए... गीत से आजादी के मतवालों को श्रद्धांजलि दी। डॉ. मदन पाल बिरला गजब द्वारा 'बंट गये हैं सभी जाति धर्म के झगड़ों में, होती नहीं जात सरहद पे गोली खाते हुये...गीत के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.