गाज़ियाबाद, जनवरी 4 -- गाजियाबाद। चिरंजीव विहार के चांसलर क्लब में रविवार को गोवर्धन लीला के साथ सरस कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन का प्रारंभ कवयित्री इंदु शर्मा ने सुंदर कंठ से सरस्वती वंदना से किया। हरियाणा के साहित्यकार प्रीतम नायक और बलरामपुर से आए दीपक दीप ने अपनी प्रस्तुति से सबकी वाहवाही बटोरी। हास्य कवि जयप्रकाश मिश्र ने भी श्रोताओं को गुदगुदाया। इस मौके पर सुनील त्यागी, छोटे लाल कन्नौजिया आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...