प्रयागराज, मई 10 -- प्रयागराज, संवाददाता। श्री नारायण आश्रम बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज में शनिवार को मातृत्व दिवस पर बच्चों ने प्रार्थना सभा में मां स्वरूप शिक्षिकाओं के लिए कविताएं व गीत प्रस्तुत किए। प्रिंसिपल विभा मिश्रा के मार्गदर्शन में शुभकामना संदेश लिखकर कार्ड, फूल व गुलदस्ते भेंट किया। नर्सरी, केजी व कक्षा एक में मां शीर्षक पर काव्य वाचन प्रतियोगिता में माधवी सृष्टि व आयुषी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा दो के बच्चों के लिए बैज मेकिंग प्रतियोगिता में परी तिवारी अव्वल रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.